Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

अन्त्योदय कार्डो पर नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आज से जनपद में अन्त्योदय कार्डो पर 35 किग्रा. खाद्यान्न (20 किग्रा. गेहूँ व 15 किग्रा0 चावल) प्रति कार्ड निःशुल्क वितरण शुरू हो गया है जो 30 जून तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी शामली ने बताया कि जिलाधिकारी जसजीत कौर के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 अन्तर्गत नियमित खाद्यान्न का वितरण माह द्वितीय चक्र 20 से 30 जून तक जनपद में अन्त्योदय कार्डो पर 35 किग्रा. खाद्यान्न (20 किग्रा0 गेहूँ व 15 किग्रा0 चावल) प्रति कार्ड इसी प्रकार पात्र गृहस्थी कार्डधारको में कुल 5 किग्रा. खाद्यान्न (03 किग्रा. गेहूँ व 02 किग्रा. चावल) प्रति यूनिट निःशुल्क राशन का वितरण कराया जायेगा।

इसके अतिरिक्त अन्त्योदय कार्डो पर कुल 03 किग्रा. चीनी (माह अप्रैल, मई व जून, 2021) हेतु 01-01 किग्रा0 प्रति कार्ड मूल्य रू0 18/-प्रति किग्रा0 की दर से वितरण कराया जायेगा। ऐसे कार्ड धार जिनका अंगूठा मशीन में मैच नहीं हो पाया है ऐसे कार्ड धारको को माह जून की 30 तारीख को मोबाइल फोन पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से राशन वितरण कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि खाद्यान्न का वितरण नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img