जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित ढाका ने 110 लोगों की हड्डी एवं जोड़ रोग की जांच की। बुधवार को आयोजित शिविर में डॉक्टर अंकित ढाका ने बताया 40 की उम्र के बाद शरीर में कैल्शियम एवं विटामिन डी की कमी के कारण ओस्टियोआर्थराइटिस हो जाता है।
इससे बचने के लिए नियमित जांच करवाएं एवं कैल्शियम उपयुक्त मात्रा में लें। शिविर में नि:शुल्क ब्लड शुगर एवं बीपी की जांच की गई। शिविर में नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ चारू ने बच्चों से संबंधित रोगों की जांच की एवं टीकाकरण की जानकारी दी।
डॉ चारू ने बच्चों के खान पान के बारे में जानकारी दी एवं रोगों से बचने के लिए सलाह दी। चिकित्सा निदेशक डॉ मनीष तोमर ने बताया कि इस तरह के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन नियमित रूप से बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में किया जाता है।
जिससे गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सके। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष चौधरी ने बताया मेडिसिटी हॉस्पिटल बड़ौत आयुष्मान भारत के अंतर्गत सूचीबद्ध है। आयुष्मान भारत के अंतर्गत हड्डी के सभी ऑपरेशन एवं बच्चों का इलाज एनआईसीयू में किया जाता है।

