जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जागृति विहार सेक्टर छह स्थित डॉ. जेपी सिंह द्वारा नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया जिसमें काफी दूरदराज से आए लोगों ने भाग लिया। कैंप जहां पूर्णता नि:शुल्क रहा वहीं दवाइयां भी फ्री उपलब्ध रहीं। ग्लोबल पैथकेयर सेंटर ने भी 50 प्रतिशत की छूट पर सभी जांच को करके अपनी भूमिका निभाई।
डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि ऐसे नि:शुल्क कैंप हम निरंतर करते चले आ रहे हैं। भविष्य में भी हम ऐसे नि:शुल्क कैंप करते रहेंगे। डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि मरीजों का अच्छा स्वास्थ्य हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर रवि राणा, तरुण तोमर, जतिन अभिषेक अविनाश, प्रीति मैडम आदि मौजूद रहे।

