जनवाणी ब्यूरो |
शामली: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोशल वैलफेयर सोसाएटी द्वारा शहर के गांव मुंडेट में एक सिलाई सैंटर का शुभारंभ किया गया, जिसमें महिलाओं को निशुल्क सिलाई सिखाई जाएगी।
गत सोमवार देर शाम शहर के गांव मुडेट में अन्तर्राष्टÑीय महिला दिवस के अवसर पर सोशल वैलफेयर सोसाएटी द्वारा एक सिलाई सैंटर का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उक्त कैम्प में गरीब लडकियों तथा महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई सिखाई जाएगी। जिसमें सभी सुविधा संस्था द्वारा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाऐं आत्मनिर्भर बन सके।
इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, लोकेश कश्यप, ज्योति प्रसाद शर्मा, नयन सिंह, अविनाश शर्मा, सुनील कुमार, प्रवीन आदि मौजूद रहे।

लायनेंस क्लब ने महिलाओं को फूलों से किया सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष नीरज चौधरी रही। क्लब की अध्यक्ष लायनेस रश्मि गर्ग ने सभी सम्मानित बहनों को प्रशस्ति पत्र व फूल माला पहना कर सम्मानित किया।
कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल ने क्लब की चेयरपर्सन मीनू संगल व सभी बहने प्रमिला गर्ग, मधु अग्रवाल, डा. नसरीन खान, डा. सहिस्ता खान, शिखा गोयल, कविता संगल, अनिता बंसल आदि सभी सम्मानित बहनो का स्वागत किया। कार्यक्रम को बीना अग्रवाल, पल्लवी मित्तल, चौधरी, अंजली गर्ग, रेखा संगल ने संबोधित किया।
मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को स्वावंबी, साहसी बनाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी बताए गए।
साथ ही, छात्राओं को महिला हैल्प लाइन नम्बरों तथा पुलिस हैल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हाईस्कूल वर्ष 2020 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूजा मलिक, अनुराधा शर्मा, राकेश कुमार आदि का सहयोग रहा।

