Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

फ्रेंच ओपन में खिताब का बचाव करने नहीं उतरेगी बार्टी

ब्रिस्बेन, एपी: विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी कोरोना वायरस महामारी के दौरान यात्रा संबंधी परेशानियों के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरेंगी। बार्टी ने इससे पहले न्यूयार्क में चल रहे यूएस ओपन से भी हटने का फैसला किया था।
उन्होंने अब रोम में 14 सितंबर से शुरू होने वाले एक टूर्नामेंट और फिर 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन में भी भाग नहीं लेने का फैसला किया है। पिछले साल रोलां गैरां में खिताब जीतने वाली बार्टी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि पिछले साल का फ्रेंच ओपन मेरे करियर का सबसे खास टूर्नामेंट था इसलिए मैंने यह फैसला हल्के से नहीं लिया। मैं खिलाड़ियों और फ्रांसीसी महासंघ को सफल टूर्नामेंट के लिए शुभकामना देती हूं। फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने कहा है कि वह टूर्नामेंट में दर्शकों को आने की अनुमति देंगे जबकि फ्रांस में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img