- पुलिसकर्मियों को जनपद में संचालित पीआरवी पर किया जाएगा तैनात
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जनपद के विभिन्न थानों से नामित 30 पुलिसकर्मियों को 18 दिवसीय फ्रेशर प्रशिक्षण देकर यूपी 112 में शामिल कर लिया गया। अब यह पुलिसकर्मी जनपद में संचालित पीआरवी पर तैनात किए जाएगे।
पुलिस लाइन में जनपद के विभिन्न थानों से यूपी 112 में नियुक्ति पाए 30 पुलिसकर्मियों ने आपातकालीन पुलिस प्रबन्धन का फ्रेशर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया।

पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए यूपी 112 के नोडल अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक नगर लक्ष्मी निवास मिश्रा ने कहा कि यूपी 112 में सेवा करना बहुत ही सराहनीय है। यूपी 112 पीड़ित की काल पर तत्काल मदद के लिए अनिवार्य रूप से पहुंचती है।

मिश्रा ने पुलिसकर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि यह आपातकालीन पुलिस सेवा है इसलिए यूपी 112 में अपनी सेवाएं संवेदनशील रहते हुए दे , जिससे कोई समस्या पैदा ना हो। इस मौके पर ट्रेनर कैलाश चंद व एसआई राजेन्द्र सिंह यूपी 112 मौजूद रहे।

