Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

मीरपुर के मनोज शर्मा को दोस्तों ने ही उतारा मौत के घाट

  • गाली देने पर तीन दोस्तों ने मिलकर की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: मीरपुर से एक सप्ताह से लापता युवक की हत्या कर दी गई युवक का शव आज गुरुवार को राशन आश्रम चौराहे के पास से खेत में दबा हुआ मिला। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

फिलहाल मुख्य आरोपी फरार बताया गया है। बताया गया है कि दोस्तों ने गाली देने पर ही दोस्त दूसरे दोस्त के साथ मिलकर मनोज की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद करते हो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

क्या मामला था

दरअसल रोहटा थाना के गांव मीरपुर निवासी मनोज शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा जानी थाना क्षेत्र के पांचली खुर्द स्थित एक पेपर मिल में मशीन ऑपरेटर का काम करता था। मनोज शर्मा गत 21 जून को रोजाना की भांति ड्यूटी करने के लिए पेपर मिल में गया था लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा।

जिसके बाद परिजन लगातार उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर रहे थे और इसी मामले को लेकर बुधवार को भाजपा नेता आकाश उर्फ मोगली के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण एसएसपी रोहित सजवान से मिले थे। हत्या की आशंका जताते हुए मनोज शर्मा की बरामदगी की मांग की थी।

पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर आकाश उर्फ गोलू राठी पुत्र मिंदर निवासी गांव मीरपुर थाना रोहटा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया।

जिसके बाद पुलिस को उसने बताया कि वह पूरे घटनाक्रम के कुबूल नामे के बाद जानी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मनोज शर्मा का शव गड्डे से निकलवा कर बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्या के खुलासे के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपी आकाश उर्फ गोलू राठी को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। वहीं मुख्य आरोपी पवन व हर्ष अभी फरार चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मनोज शर्मा की हत्या को लेकर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया।

परिवार वालों का कहना था कि जिस अनहोनी कि उन्होंने आशंका जताई थी वहीं उनके साथ हुई। दोस्तों ने ही मिलकर मनोज शर्मा को धोखे से मार डाला। मृतक की पत्नी रेखा व दो अन्यन व प्रियांशु बच्चे बताए गए हैं।

जिनका रो कर बुरा हाल बना हुआ है। इस मामले में जानी थाने पर दर्ज गुमशुदगी को हत्या में तरमीम करते हुए पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। साथ ही मुख्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम गठित की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु हाईवे पर मौत की रफ्तार, SUV ने मारी टक्कर, सात ने गंवाई जान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बेंगलुरु की सड़कों पर शुक्रवार...

Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव में BNP की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बांग्लादेश के आम चुनाव में...
spot_imgspot_img