Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

फर्नीचर की दुकान को निशाना बना कर लाखों का सामान उड़ाया

  • पुलिस को दी घटना की जानकारी

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर की न्यू इंडिया फर्नीचर की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। घटना से दुकान स्वामी के पैरो तले जमीन खिसक गई। सूचना पुलिस को दे दी गई है।

नगर निवासी हाजी फारूख अहमद की स्थानीय तहसील परिसर के सामने न्यू इंडिया फर्नीचर के नाम से दुकान है। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखी मशीन, पंखे, टूल वेल्डिंग मशीन समेत लगभग डेढ लाख रुपये मूल्य का सामान चोर चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे। फारूख ने बताया कि चोरी में उनका डेढ लाख रूपये का नुकसान हो गया। उन्होंने पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए शीघ्र ही चोर को पकड़ने की मांग की है। बता दें कि लॉकडाउन के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसें में चोर सन्नाटे व रात का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने में लग गए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img