जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: व्यवसायीकरण की आंधी की दौड़ में एक तरफ जहां पेड़ पौधों का कटान तेजी से हो रहा है वहीं एक तरफ फ्यूचर इंडिया फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटी है।
संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्यूचर इंडिया फाउंडेशन ने ग्राम किशनपुर में फल एवं छायादार वृक्षों की नर्सरी तैयार की है।
संस्था उनका निशुल्क वितरण कर पर्यावरण संरक्षण की जागृति के लिए योगदान दे रही है। व्यवसायीकरण की दौड़ में पेड़ पौधों के अंधाधुन कटान हो हो रहे हैं इसे अकेले न तो रोका जा सकता है और न हीं इसकी भरपाई की जा सकती है।
इसके बावजूद बच्चों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कर पर्यावरण असंतुलन के खतरे से बचा जा सकता है। इसी लिए पेड़ पौधों को लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाई जा रही है। पर्यावरण में यदि पेड़ पौधे सुरक्षित हैं तभी मानव जीवन भी सुरक्षित है।

