Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

प्रवेश प्रक्रिया में उलझा छात्रों का भविष्य

  • एक नवंबर से शुरु होना था विवि का नया सत्र
  • अभी तक छाया हुआ है प्रवेश का मायाजाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित कॉलेजों में इस समय स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं। कोविड-19 के चलते पहले से ही इस साल सत्र शुरु होने में देरी हो गई थी, लेकिन अब विवि प्रवेश प्रक्रिया के मायाजाल में फंसा हुआ है।

ऐसे में छात्र-छात्राओं को एक ओर से दाखिले की चिंता सता रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें पढ़ाई की भी चिंता सताने लगी है। विवि की प्रवेश प्रक्रिया पर गौर करे तो अभी तक विवि व उससे संबंधित कॉलेजों में एक लाख 36 हजार सीटें खाली है। जिसके लिए केवल अब 80 हजार छात्र ही शेष बचे हैं,जिन्हें इन सीटों पर प्रवेश लेना है। ऐसे में लग रहा है कि कही ओपन मेरिट से प्रवेश के बाद भी कॉलेजों की अधिकांश सीटें खाली न रह जाए।

एक नवंबर को कॉलेज जारी करेंगे मेरिट

विवि व उससे संबंधित कॉलेजों में गुरुवार से आॅफर लेटर जमा होंगे और एक नवंबर को कॉलेज मेरिट जारी करेंगे। विवि की ओर से अभी तक दो ही मेरिट जारी की गई है। जिनके माध्यम से अभी तक केवल एक लाख 90 हजार सीटों पर केवल 60 हजार ही प्रवेश हो सके है। कॉलेजों में 31 अक्टूबर तक आॅफर लेटर जमा होंगे।

वहीं विवि 5 नवंबर से एक बार फिर प्रवेश के लिए पोर्टल खोलने जा रहा है। जिसके लिए छात्र-छात्राएं अभी से ही अपने कागजात तैयार कर लें ताकि बाद में परेशानी न हो। प्रस्तावित पंजीकरण में एडेड-राजकीय कॉलेजों में प्रवेश की उम्मीद बेहद कम रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img