Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

‘गदर 2’ मचाएगी गदर

CINEWANI


सनी देओल एक बार फिर गदर मचाने के लिए तैयार हैं, लेकिन दुश्मन पहले से काफी खतरनाक हो गया है। देश के बंटवारे पर बनी ‘गदर’ की कहानी, गानों और सकीना के लिए तारा सिंह की मोहब्बत ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसलिए, फिल्म मेकर्स ने लीड स्टारकास्ट में कोई बदलाव नहीं किया।

अमीषा पटेल और सनी देओल एक बार फिर सकीना और तारा सिंह के रोल में दिखेंगे और दोनों ने यह रोल प्ले करने के लिए मेकर्स से अच्छी-खासी फीस चार्ज की है। सनी देओल और अमीषा पटेल के बिना ‘गदर 2’ की कल्पना करना मेकर्स के लिए मुमकिन नहीं था।

दर्शक उनके बीच आनस्क्रीन केमिस्ट्री को अब तक भूले नहीं हैं, इसलिए ‘गदर 2’ की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें या वीडियोज वायरल हो रहे हैं। खबरों की मानें, तो सनी देओल ने एक बार फिर तारा सिंह का रोल निभाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए हैं। 46 साल की अमीषा पटेल ‘गदर 2’ से एक बार फिर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने सकीना के रोल के लिए 2 करोड़ रुपये फीस के तौर पर ली है। ‘गदर 2’ को अनिल शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

राष्ट्रगीत के गायन के दौरान खड़ा रहना अनिवार्य, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे...

UP: 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, 6 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाने का दावा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा...

UP Budget 2026: जानिए किस सेक्टर को मिला कितना फायदा

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सदन में...
spot_imgspot_img