Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

शहरी आवास में सुविधा शुल्क का खेल सर्वेयर पर धन उगाही का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: शहरी आवास योजना में सुविधा शुल्क न मिलने पर आवास की किस्त रोकने को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ‘बैस’ ने जन सम्पर्क के दौरान नगरवासियों द्वारा शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि शहरी आवास योजना में डूडा विभाग के सर्वेयर द्वारा 10 फीसदी सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है सुविधा शुल्क न देने पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर दूसरी किस्त को रूकवा दिया जाता है और परेशान किया जाता है ।

भाजपा मीडिया प्रभारी ने जिलाधिकारी के संज्ञान में इस प्रकरण को लाकर जांच कराने की मांग की है जिस पर उपजिलाधिकारी बलरामपुर को जांच सौपी गयी है उन्होंने कहा कि जब आवास देने से पहले पूरी जांच कर ली जाती है तो फिर फर्जी रिपोर्ट लगाकर और खातों को सीज कराने का क्या कारण है पूर्व में भी इसी प्रकार छ:सात लोगों पर एफ आई आर करा दिया गया था। जांच में दोषी पाये जाने पर परिजोजना अधिकारी बर्खास्त किये गये थे।

सरकार द्वारा गरीबों को खुले आसमान में न रहना पड़े इसके लिए नि:शुल्क आवास दिया जाता है जबकि विभाग द्वारा गरीबों को परेशान किया जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img