जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: गांधी जयंती के अवसर पर सरकारी, गैरसरकारी, स्कूल कॉलेजों एवं पार्टी कार्यालयों पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने की लोगों से अपील की।

शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी एपी पांडे व पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील, खंड विकास कार्यालय में बीडीओ अखिलेश कुमार व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देशबंधु राजपूत, लक्ष्य डिग्री कालेज में संस्थापक एवं व भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित चौहान, प्रबंधक अनुराग चौहान, लोकमणि पीजी डिग्री कालेज में प्रबंधक हेमराज सिंह चौहान व प्राचार्य डा.एके मिश्रा, शाहीन जमाल, एमक्यू इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मंसूर इशरत, आरएसपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य योगेश्वरनाथ त्यागी, एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रबंधक जकीउर्रहमान व प्रधानाचार्य शबाना परवीन, इमदादी मकतब नंबर दो में मैनेजर हाजी अनवर जमाल, अध्यापक मेराजुलहक, शबाना खान, मदरसा इब्राहिमिया जन्नत निशा में प्रबंधक तनवीर आलम, निगहत परवीन, मदरसा रहमानिया ज़फर में डा.आसिफ अख्तर ने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वही भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह व व्यापार मंडल महामंत्री मनोज भटनागर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर नूरपूर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गैंडाजूड, बुढनपुर, मकसूदपुर व भाजपा कार्यालय नगर पंचायत सहसपुर में भाजपा नेता आयुष चौहान के नेतृत्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित किये गए व क्षेत्रीय समस्याओं को भी सुना। सहसपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र, मंडल महामंत्री भूपेन्द्र चौधरी, बूथ अध्यक्ष गौरव दिवाकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, ग्राम प्रधान गौतम चौहान, नामित सभासद फईम अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फ़राज़ अहमद, नीलम चौहान, ओमकार राजपूत, चंद्रकांत त्यागी, अवनीश चौधरी, जगवीर प्रजापति, राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

