जनवाणी संवाददाता |
नगीना: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय एलआरएस कालेज नगीना की एमए फाईनल की छात्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया था कि सोमवार की शाम जब अपने दोस्त मोनिस के साथ बाइक से ग्राम पुरैनी क्षेत्र स्थित दरगाह पर चादर चढ़ाकर लौट रही थी तो नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी उमेर व इजहार ने उनकी बाईक रोककर मोनिस के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़िता को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर में अपने दोस्त मोनिस पर भी काफी समय से पुरैनी क्षेत्र में ले जाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। गैंगरेप करने के मामले के तीसरे फरार आरोपी गांव पुरैनी निवासी उमेर पुत्र आरिफ को धामपुर मार्ग स्थित रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
पूरी खब के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अरुण जैन 8273212139

