Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

25 फरवरी से गंगे च यमुने पर्यावरण सरंक्षण जनजागरण यात्रा शुरू

  • 26 फरवरी को यात्रा विदुरकुटी गंगा घाट से मेरठ के लिए प्रस्थान करेगी

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: गंंगे च यमुने पर्यावरण संरक्षण जनजागरण यात्रा 25 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को शुरू होने जा रही है। यह यात्रा शुक्रतीर्थ से साधू संतो के साथ प्रारंभ होकर भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलजी, मुजफ्फरनगर होते हुए देवल, गंगा बैराज होते हुए जैन धर्मशाला, बिजनौर में गोष्टी एवम रात्रि विश्राम के उपरांत 26 फरवरी को प्रात: विदुरकुटी गंगा घाट, हीमपुर दीपा एवं चांदपुर होते हुए दयाना पुल से मेरठ के लिए प्रस्थान करेगी।

32 2 e1612948461108

 

गंगे च यमुने पर्यावरण संरक्षण जनजारण यात्रा के स्वागत के लिए समाज में अत्यंत उत्साह प्रतीत हो रहा है। यात्रा से पूर्व जनजागृति के लिए स्वच्छता अभियान बुधवार से प्रारंभ किए गए है। बुधवार को छाछरी अवस्थिति वृहद गौसरंक्षण केन्द्र से गौ माता का आशिर्वाद प्राप्त कर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया, जिसका आज समापन विदुर कुटी में मां गंगा घाट पर किया गया।

स्वच्छता अभियान अभी अन्य नौ स्थानों पर आयोजित होंगे। स्वच्छता अभियान में विभाग पर्यावरण सयोजक सुशील, यात्रा के लिए जिला प्रमुख विदित, विदुर कुटी खंड कार्यवाह अंकित, कौशल, जनी, मनोज, रवि ढाका, बलबीर, राहुल, शुभम, रोहित आदि अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img