Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

गंगानगर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, घायल

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को इंस्पेक्टर गंगानगर विजेंद्रपाल राणा पुलिस बल के साथ भावनपुर रोड सीएनजी पंप के पास चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर भावनपुर की ओर से सीएनजी पंप की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने पीछा तो वह हड़बड़ाहट के कारण बाइक समेत गिर गया।

इस दौरान बदमाश ने पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर की तो उसके दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाश ने अपना नाम रईसुद्दीन पुत्र सईद निवासी जाकिर कॉलोनी नूर इब्राहिम मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट बताया।

जिसके पास से तीन अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक खोखा कारतूस तमंचे की नाल में मिला तथा एक बाइक हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर की बरामद हुई है। बदमाश के खिलाफ रईसुद्दीन थाना गंगानगर के मुकदमा अपराध संख्या 38/20 धारा 2/3 गैंगस्टर ऐक्ट में लगभग 10 माह से वांछित चल रहा है तथा आरोपी ने अपने पुराने मुकदमों में फर्जी जमानती कोर्ट में लगाए हुए हैं।

पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

सोमवार सुबह एक शातिर लुटेरे ने कांस्टेबल की पिस्टल छीन कर नौचंदी पुलिस की कस्टडी से फरार होने की कोशिश की। जिसके बाद हुई मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल हो गया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने श्यामनगर उमर गार्डन कॉलोनी निवासी शाहरुख पुत्र फारुख को गिरफ्तार किया था। शाहरुख एक शातिर लुटेरा है, जिसके खिलाफ नौचंदी थाने में ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

सोमवार सुबह नौचंदी पुलिस शाहरुख का मेडिकल कराने के लिए लेकर जा रही थी। इस दौरान बदमाश ने गाड़ी में बैठे कांस्टेबल राहुल कुमार की पिस्टल छीन ली। इसके बाद फायरिंग करता हुआ बालेराम ब्रज भूषण इंटर कॉलेज की तरफ फरार हो गया। घटना के चलते पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग करते हुए पैर में गोली मारकर शाहरुख को धर दबोचा। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से कांस्टेबल से छीनी गई पिस्टल बरामद कर ली गई है। इसके साथ घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img