जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने सीओ गंगोह रिजवान को हटा दिया है। अब चंद्रपाल शर्मा गंगोह के सीओ बनाए गए हैं। जबकि सीओ गंगोह रहे रिजवान को सीओ ट्रैपिक बनाया गया है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
एसएसपी आकाश तोमर ने कार्रवाई करते हुए सीओ गंगोह को हटा दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास काफी समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसके चलते सीओ को हटाया गया है। उनकी जगह सीओ ट्रैफिक रहे चंद्रपाल शर्मा को सीओ गंगोह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही चंद्रनगर चौकी इंचार्ज विकास चारण को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया है। गौरतलब है कि इससे पहले गत दिनों गैंगस्टर एक्ट की जांच के मामले में दो इंस्पेक्टरों राजकुमार शर्मा और किरणपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया था।
बेहट सीओ की जांच में दोनों इंस्पेक्टरों के ऊपर जांच में ढिलाई बरतने की बात सामने आई थी। इसके बाद दोनों इस्पेक्टरों को एसएसपी आकाश तोमर ने निलंबित कर दिया था।

