- डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने संपत्ति कुर्क कर लगाया प्रशासन का बोर्ड
जनवाणी संवाददाता |
शेरकोट: आपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से चल अचल संपत्ति अर्जित करने वालों पर शासन का चाबुक चलने का क्रम जारी है। इसी क्रम में शनिवार को डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने गैंगस्टर अब्दुल वली की लगभग साढ़े 11 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की चल अचल संपत्ति कुर्क कर तहसीलदार धामपुर को प्रशासक नियुक्त किया।
एसडीएम धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला नायक सराय निवासी अब्दुल वली पुत्र अब्दुल करीम के घर पहुंच कर उनके द्वारा कमाई गयी लगभग 117.17 वर्ग मीटर जो लगभग 8 लाख 67 हजार 58 रुपये एवं 31.03 वर्ग मीटर लगभग 2 लाख 66 हजार 858 रुपये की कुल 11 लाख 33 हजार 916 रुपये की सम्पत्ति को कुर्क कर प्रशासन का बोर्ड लगा दिया है।
एसडीएम धीरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया किअब्दुल वली पुत्र करीम पर धारा 9,39,44,49 बी,51,52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के साथ साथ दूसरा मुकदमा 2;16, धारा 9, 39, 49बी,50,51,52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत धामपुर थाने में मुकदमा दर्ज है।
इतना ही नहीं अब्दुल वली गैंग लीडर है, इस गैग में दो सदस्य हैं। अभियुक्त संगठित रुप से अपने एवं गिरोह के लिए अनुचित दुनियावी आर्थिक एवं भोतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अपराध कारित कर धनार्जन करते है। अब्दुल वली शातिर किस्म का अपराधी है।
जिसका क्षेत्र में भय एवं आतंक व्याप्त है तथा अब्दुल वली द्वारा अपने गिरोह के सदस्य फुरकान पुत्र शरीफ अहमद के साथ मिलकर अपराधिक कृत्य कर धन अर्जित करके कमाई गयी सम्पत्ति को डीएम के निर्देश पर कुर्क कर सम्पत्ति पर बोर्ड लगा दिया गया है।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम धीरेन्द्र सिंह के साथ तहसीलदार धामपुर रमेश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनिता दहिया, अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम, लेखपाल राहुल कुमार, लेखपाल क्षत्रपाल सिंह, थाना अध्यक्ष अनुज तोमर, एस आई हरिश कुमार, अमित भाठी, सुरजीत तोमर, उमेश कुमार, प्रशांत कुमार सहित भारी पुलिस बल एवं पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

