जनवाणी संवाददाता |
तितावी: तितावी थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लालूखेडी से लगभग 200 मीटर की दूर पर एक संदिग्ध युवक एक वाहन के साथ खड़ा है। लालूखेडी चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, मोहित कुमार सिंह, कालूराम, मोहित कुमार व अनिल कुमार ने बताए गए स्थान की घेराबंदी की तो युवक ने पुलिस को देखकर फायर झोंक दिया।
पुलिस ने अपना बचाव करते हुए युवक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। तलाशी लूने पर युवक के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोका कारतूस, एक ट्रक कंटेनर छह टायरा नंबर एचआर 56ए 2785 बरामद हुआ। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम नदीम पुत्र खलील, मोहल्ला कुरैशियान निवासी बघरा बताया। तितावी थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि पकड़ा गया नदीम 1/21धारा गैंगस्टर 3 (1) थाना रामनगर जनपद बारांबकी में वांछित चल रहा था। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम था, जो काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

