जनवाणी संवाददाता |
मेरठ (जनवाणी): बहसूमा क्षेत्र में कालू-गोलू गुर्जर गैंग के गुर्गों के बीच दस दिन पहले हुई फायरिंग में फरार चल रहे चले गोलू गैंग के सरगना शिवम उर्फ गोलू ने देहरादून की अदालत में सरेंडर कर दिया है। बहसूमा थाना क्षेत्र में 19 अगस्त की शाम को ग्राम रहावती-कौल मार्ग पर गोलू सकौती गैंग व कालू रामनगर गैंग के बीच वर्चस्व को लेकर आमने-सामने से एक दूसरे पर लगभग 50 राउंड फायरिंग की गई थी। कालू गैंग के बदमाशो नें गोलू गैंग के बदमाशो की दो मोटरसाईकिलों को आग के हवाले कर दिया था। इस पर सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने गोलू गैंग के शिवम उर्फ गोलू सकौती, रजनीश उर्फ छोटू जंधेडी, ऋषभ जधेंडी, विनीत जंधेडी व अमन पाली और कालू गैंग के विकल धामा, पोलार्ड उर्फ अभिषेक अटौरा, मिथुन अटौरा व दीपांशु पुट्ठी तथा कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गोलू सकौती गैंग के दो आरोपी रितिक रावत व अविनाश सकौती तथा राजन उर्फ कालू रामनगर गैंग के निखिल, रितिक रावत व अविनाश गिरफ्तार किया था।
इसके बाद 20 अगस्त को सुभाष, सूबे सिंह, देवराज, रविंद्र, राजकुमार व 23 अगस्त को हरिओम व गर्वित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इससे पूर्व डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डा. विपिन ताड़ा तथा एसपपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। डीआईजी ने कालू-गोलू गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन का अल्टीमेट दिया गया था। अल्टीमेटम के बाद गिरफ्तारी में तेजी आई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को गैंगस्टर शिवम उर्फ गोलू ने देहरादून में दर्ज पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर अदालत में सरेंडर कर दिया।
गोलू गैंग का 25 हजार का इनामी ऋषभ गिरफ्तार
मेरठ (जनवाणी): कालू-गोलू गैंगवार में 25 हजार रुपये के इनामी गोली सकौती गैंग के गुर्गे ऋषभ को बहसूमा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है। एसपी देहात डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 25 हजार रुपये के इनामी ऋषभ पुत्र सुभाष उर्फ पोटी निवासी ग्राम जंधेड़ी, थाना मवाना को मुखबिर की सूचना पर मेरठ हाइवे स्थित ग्राम समसपुर रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। ऋषभ गोलू सकौती गैंग का सदस्य का सदस्य है। पुलिस ने ऋषभ के कब्जे से 19 अगस्त को ग्राम रहावती-कौल मार्ग पर हुई फायरिंग में प्रयुक्त 32 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। एसपी देहात ने बताया कि ऋषभ पर एसएसपी द्वारा 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। 19 अगस्त को गोलू-कालू गैंग के बीच फायरिंग की वारदात में पुलिस अब तक 12 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

