Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटा, वेस्ट यूपी में बाढ़ का खतरा!

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: आज रविवार की शाम को अचानक से हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज का गेट नंबर दस टूट गया। जिससे गंगा का जलस्तर शाम सात बजे 293.15 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा के 293 मीटर से ऊपर है।

गंगा में ऊफान ने मेरठ समेत यूपी के कई जिलों में खतरा पैदा कर दिया है, जिसको लेकर प्रशासन अभी से अलर्ट हो गया है।

उधर, गेट टूटने से जिला प्रशासन की ओर से गंगा के किनारों पर बसे इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया। जिससे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों की ओर से गंगा किनारों पर रहने वाले लोगों को एनाउंसमेंट कर सतर्क रहने की अपील की गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत का कहना है कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को गंगा से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं।

बता दें कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से उत्तराखंड के निचले इलाकों के साथ ही उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी नुकसान हो सकता है। जिसमें वेस्ट यूपी के कई जिलों में गंगा का पानी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से संबंधित जिलों के अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

गेट टूटने पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उनसे जब भीमगोड़ा बैराज का फाटक टूटने की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इससे साफ है कि वह अपनी जिम्मेदारी के प्रति कितने लापरवाह हैं और उनकी कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अलर्ट मोड पर यूपी सरकार

यूपी के सिंचाई विभाग में जेई संदीप जैन का कहना है कि अचानक पानी को लेकर हमारे पास वार्निंग आई थी। बैराज के गेट 10 का तार टूट गया था। श्रीनगर से पानी छोड़ा गया है, इसकी वजह से जलस्तर बढ़ा हुआ है। गिरथी गंगा पर ये पुल बना है, इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

गंगा किनारे के इलाकों में पुलिस ने कराई मुनादी

भीमगोड़ा बैराग का एक फाटक टूटने के बाद गंगा किनारे बसें और निचले इलाकों में पुलिस ने मुनादी करवानी शुरू कर दी। श्रीनगर बांध से पानी छोड़ने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस सुबह से लक्सर और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराने में जुटी थी। देर शाम को बैराग का फाटक टूटने की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। लक्सर, खानपुर के अलावा पुलिस ने श्यामपुर, पथरी आदि क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img