Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

कृषि विवि में अधिकारियों का जमावड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में 11 नवंबर को आयोजित होने वाले दिव्यांग सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी फोर्स मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगी। एसपीजी कमांडो के घेरे में मुख्यमंत्री रहेंगे। मंच के आसपास भी कमांडो का घेरा रहेगा। मंगलवार को भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। सम्मान समारोह में पंडाल से लेकर पार्किंग और लंच की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है।

50 लोग पंडाल के अंदर बैठेंगे और समारोह को देखेंगे। लगभग डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रहेंगे और दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। जिसमें मुख्यमंत्री डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

भाजपा के पदाधिकारी भी समारोह की सफलता में जुटे

भाजपा के सांसद विधायक और जिलाध्यक्ष भी इस सम्मान समारोह की सफलता में जुटे हुए हैं। जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने हाल ही में विधायकों और जिला महामंत्रियों की बैठक ली थी। जिसमें विधायकों को टारगेट दिया था।

02 11

जिसमें समारोह में अधिक से अधिक तादाद में लोगों के पहुंचने का आह्वान किया था। इसके अलावा विधायक और सांसद भी सम्मान समारोह की तैयारियों में लगे हुए हैं। समारोह में अधिक से अधिक लोग शामिल हो। इसके लिए विधायक और जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी गांव-गांव में जनसम्पर्क भी कर रहे हैं।

जायजा लेने पहुंचे भाजपा के सांसद पदाधिकारी

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में होने वाले दिव्यांग सम्मान समारोह के स्थल का जायजा लेने के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला महामंत्री समीर चौहान, महामंत्री हरीश चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष आयुष चपराना, जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, गौरव चौहान, तुषार गुप्ता, अजय सोम आदि मौजूद रहे।

कल 11 बजे कृषि विवि में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे सीएम

सीएम के कार्यक्रम को लेकर दौड़ लगा रहे अधिकारी
सफाई कर्मचारियों को हर मार्ग पर किया गया तैनात

सर्किट हाउस समेत सभी वीआईपी रोड की चकाचक

मेरठ: कल क्रांतिधरा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। इसे लेकर शहर के सभी विभागों के अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। मंगलवार को भी अधिकारी दिनभर सड़कों पर दौड़ लगाते रहे। कहीं पर अधिकारी अतिक्रमण हटाते नजर आये तो कहीं पर सड़कों से होर्डिंग्स को हटाया गया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर दिनभर सभी कार्यालयों में तैयारी चलती रही।

बता दें कि कल 11 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ में होंगे। वह यहां 11 बजकर 20 मिनट पर कृषि विवि में बने हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद वह यहां कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और यहां एक बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस वहीं से लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से शहर के सरकारी विभागों में हड़कंप-सा मचा है। मंगलवार को भी नगर निगम कर्मचारी सड़कों पर नजर आये।

शहर की सड़कों को चकाचक कर दिया गया है। उधर, नगरायुक्त मनीष बंसल व अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय भी दिनभर इधर से उधर निरीक्षण करते रहे। इस दौरान कई जगहों से सड़कों से अतिक्रमण भी हटाया गया।

नगर निगम के प्रवर्तन दल की ओर से कमिश्नरी के आस पास कई स्थानों से अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स व अन्य पार्टियों के बैनर को हटाया गया। इसके अलावा जिलापूर्ति कार्यालय व कलक्ट्रेट के अधिकारी भी कृषि विवि की ओर दौड़ लगाते नजर आये।

निगम के सफाई कर्मचारी की सेवा नहीं होगी समाप्त

कुछ दिनों पूर्व सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाये जाने पर नगर निगम अधिकारियों की ओर से सफाई कर्मचारियों को हटाने की बात कही गई थी, जिसे लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संगठन के महामंत्री कैलाश चंदौला के नेतृत्व में संघ के अन्य सदस्य अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय से मिले। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

01 12

जिस पर अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने कहा कि किसी भी सफाई कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा न ही किसी सफाई कर्मचारी की सेवा समाप्त की जायेगी। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी अन्य मांगों को भी उनके सामने रखा।

जिन्हें जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन अपर नगर आयुक्त ने दिया। इस मौके पर टीसी मनोठिया, कैलाश चंदोला, विनेश मनोठिया, विनेश विद्यार्थी, दीपक मनोठिया, विनोद चंदोला, सुंदर लाल भुरंडा, नितिन, कपिल, पंकज, अजय आदि मौजूद रहे।

कमिश्नर ने ली सीएम कार्यक्रम को लेकर आला अफसरों की बैठक

मेरठ: टोक्यो पैरालंपिक खिलाड़ियों के सम्मान समारोह मुख्यमंत्री के आगमन 11 नवंबर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह जनपद के आला अफसरों के साथ कैंप कार्यालय पर रात्रि नौ बजे से बैठक ली।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक मेरठ, जिलाधिकारी मेरठ, नगर आयुक्त मेरठ, सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, एसपी ट्रैफिक, एसडीएम मेरठ, एसडीएम सरधना, डीआईओएस, बीएसए आदि सभी अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में तमाम बिंदुओं को लेकर चर्चा की तथा अधिकारियों को सीएम के कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश दिये।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img