Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

गायत्री शक्ति पीठ पर साधकों का शोड्ष संस्कारों का प्रशिक्षण शुरू

  • देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज के छात्र कर रहे प्रशिक्षित

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: शांतिकुंज हरिद्वार के जोनल कार्यालय गायत्री शक्ति पीठ पर प्रशिक्षण शिविर का प्रारम्भ किया गया। देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज के छात्र योगासन, संगीत, प्रवचन, ढपली व हारमोनियम बजाना, यज्ञ. दीप यज्ञ व शोड्ष संस्कारों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

शनिवार को नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर जय नगर स्थित शांतिकुंज हरिद्वार के जोनल कार्यालय गायत्री शक्ति पीठ पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज के छात्रों ने प्रशिक्षण शिविर की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ शक्तिपीठ संरक्षक सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति रामअवतार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस शिविर में योगासन, संगीत, प्रवचन, ढपली व हारमोनियम बजाना, यज्ञ. दीप यज्ञ व शोड्ष संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाना प्रारंम्भ किया गया है। प्रशिक्षण देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज के छात्र कपिल व्यास, गौतम अंगिरा एवं रजत व्यास दे रहे हैं। इस अवसर पर शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल एवं युवा मंडलों का गठन किया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में मधुबाला गुप्ता, कामेश शर्मा, परिव्राजक दिनेश चौबे, सरला शर्मा, प्रशान्त, निशान्त, योगेश आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img