- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिता
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान मे मतदान के योग्य सभी मतदाताओ को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जिससे देश के लिए योग्य सरकार चुनी जा सके और देश का विकास हो सके। जिन छात्र/छात्राओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वे अपना वोट अवश्य बनवा लें और अपने आस-पास के लोगो को भी इसके प्रति जागरूक करें।
प्रतियोगिता मे उज्जवल चौधरी पुत्र विनय कुमार ने प्रथम, अंशुल कुमार पुत्र सुनील कुमार ने द्वितीय तथा सूजल पुत्र सुनील कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में अनिल कुमार कश्यप, शिवांग गर्ग और घनश्याम सारस्वत रहे।
इस अवसर पर अश्वनी कुमार, अक्षय जिन्दल, महेश नारायण गौड, मनोज कुमार शर्मा, शिव कुमार, रामनाथ, अरविंद जैन, घनश्याम वशिष्ठ, लक्ष्मी गर्ग, छवि शर्मा, नीतू अग्रवाल, उमा रानी, सारिका गर्ग, सोनिया सिंघल, संजना गर्ग, सारिका गर्ग, साकेत निर्वाल, फूल कुमार, अमित ऐरन, मोहित मित्तल, अरविन्द कुमार, लोकेश वर्मा, गोपाल आदि उपस्थित रहे।

