- ग्राम प्रधान व सचिव पर जॉबकार्ड न बनाने का आरोप, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कर्मअलीपुर गढ़ी की महिलाओं व गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गुरूवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव पर उनके जॉबकार्ड न बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उनके जॉबकार्ड बनवाने की मांग की। साथ ही जॉब कार्ड नहीं बनने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
कर्मअलीपुर गढ़ी की महिलाएं मनरेगा योजना में मजदूरी करना चाहती है, लेकिन उनके अभी तक जॉब कार्ड नहीं बने। इसके विरोध में कलक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि वह पिछले काफी समय से जॉबकार्ड बनवाने की मांग कर रही है। बार-बार मांग करने के बाद भी उनके जॉबकार्ड नहीं बनाए जा रहे है। जॉबकार्ड न बनने के कारण उन्हें काम नही मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।
आरोप लगाया कि ग्राम प्रधाान व ग्राम सचिव से कई बार जॉबकार्ड बनाने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। उन्होंने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम शकुंतला गौतम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधान व सचिव को उनके जॉबकार्ड बनाने के लिए निर्देशित करने की मांग की।
साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में राजवती, कविता, लीला, सुनीता, बबीता, विमला, रेखा, साधना, चांदनी, निशा, बीना, बबीता, महेन्द्री, कांता, बाला, सोनिया, बिमला, विमेलश, शिवानी, राखी, मीना सैनी, पिंकी आदि मौजूद रही।

