- विधायक ने दिव्यांगों को वितरित किए सहायता उपकरण
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: विकासबखंड शामली में नि:शुल्क दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उपकरण वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराएं। मंगलवार को खंड विकास कार्यालय में भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा दिव्यांग उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि किसी भी तीर्थ स्थल पर जाने से पवित्र काम दिव्यांग जनों की सेवा करना है। इस अवसर पर विधायक ने संबंधित अधिकारी से कहा कि जब भी शिविर लगाया जाए उसका पहले से ही उसका प्रचार प्रसार किया जाए और जनप्रतिनिधियों को भी उसकी जानकारी दी जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका सबका विकास और सबके विश्वास के साथ कार्य कर रही है। जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उन सभी योजनाओं का बिना किसी भेदभाव के एक-एक पात्र व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है।
सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने विधायक को आश्वस्त किया कि जनपद में जिन पात्र दिव्यांगों को उपकरण नहीं मिला है उनकी तलाश कर प्रत्येक विकासखंड पर कैंप आयोजित कर उपकरण दिलाने का कार्य किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान द्वारा बताया गया कि विभाग द्वारा संचालित एडिप योजना अन्तर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा जनपद शामली में चिन्हित किए गए पात्र 51 दिव्यांग जनों को सदर विधायक द्वारा सहायक उपकरण प्रदान किए गए। बुधवार को ऊन ब्लाक में 40 तथा गुरूवार को कांधला में 64 दिव्यांगों को सांसद प्रदीप चौधरी सहायक उपकरण उपलब्ध कराएंगे।

