- किसानों ने कृषि कानून के विरोध में बैठक कर सरकार के खिलाफ दिखाया आक्रोश
जनवाणी संवाददाता
खेकड़ा: नए कृषि कानून के विरोध में गुरुवार को नगर में तांगा स्टैंड पर किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों ने कृषि कानून के विरोध में चल रहे धरने को मजबूती देने के लिए गाजीपुर कूच करने का आहवान किया।
गुरुवार को नए कृषि कानून के विरोध में किसानों ने नगर के तांगा स्टैंड पर एक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। पंचायत में सर्व खाप चौधरी जितेंद्र धामा ने कहा कि तीन माह से किसान अपने हितों की लड़ाई को लेकर सड़कों पर पड़े हुए है, लेकिन ये सरकार अहंकारी सरकार है किसान विरोधी सरकार है। ये सरकार किसानों के दर्द को बांटने वाली नहीं बल्कि किसानों को जड़ो को काटने वाली सरकार है।
किसानों को इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए, लेकिन किसान भी कृषि कानून रद्द होने तक पीछे हटने वाले नहीं है। सरकार कितना भी आंदोलन को दबाने का जतन कर ले। किसान कानून रद्द कराकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि देश का हर किसान आंदोलन कर रहे किसानों के तन मन से साथ है।
वह उन्हें कमजोर नहीं होने देंगे। यदि आज आंदोलन कमजोर होगा तो देश का किसान भी कमजोर हो जायेगा। किसान इस आंदोलन को उस पड़ाव पर लेकर जायेंगे जहां इसका जिक्र इतिहास बन जायेगा। सरकार किसानों पर जितना जुल्म करेगी आंदोलन उतना ही मजबूत होगा।
उन्होंने किसानों से आहवान किया कि आंदोलन को मजबूत करने के लिए वह आंदोलन स्थल गाजीपुर की तरफ रवाना हो। पंचायत की अध्यक्षता बंसी यादव व संचालन शोभाराम ने किया।
इस अवसर पर डॉ जगपाल तेवतिया, महिपाल, चाँदवीर, महक सिंह, नर सिंह, विजयपाल, शोकेन्द्र, सतेंद्र, प्रिंस, अमित धामा, सचिन धामा, प्रमोद गोस्वामी, दीपक धामा, सचिन धामा, सन्नी धामा, यशपाल धामा, ओमबीर, रणजीत, मा नेपाल, सुधीर धामा, मैनपाल यादव, रामपाल यादव, सहदेव, ईश्वर, मोहर सिंह, बिल्लड़, ब्रह्म सिंह, मुकेन्द्र, बिट्टू, संजय, सहदेव, रोहताश, फूल सिंह, वीरेद्र, अशोक, जयप्रकाश, फेरु सिंह, बीरसेन, सुखबीर, सतपाल, रामभजन, विजयपाल, रणबीर आदि मौजूद रहे।

