Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

घोसी उपचुनाव 2023: 455 बूथों पर मतदान शुरू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इस उपचुनाव में 231837 पुरुष, 199130 महिलाएं और 9 ट्रांसजेंडर वोट डाल रहे हैं। चुनाव आयोग की व्यवस्था के तहत उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर मतदान स्थल तक जाने में असमर्थ 24 दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर पोलिंग पार्टियां उनका मतदान करा चुकी हैं।

बता दें कि घोसी सीट पर आखिर दस दिन के गहमा गहमी वाले प्रचार के बाद मंगलवार को सुबह 7 बजे से 455 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। सुबह 7 बजे कोपागंज, मझवारा, घोसी, कसारा, इंदारा जैसे बूथों पर सुबह से ही मतदाता अपने मतदान के लिए पहुंचे। इस दौरान पुरूष मतदाताओं की भीड़ ज्यादा रही।

बताते चलें कि बीते 10 अगस्त को घोसी सीट पर उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने की थी । जहां 21 अगस्त के बाद यहां से चुनाव लड़ रहे दस प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। लेकिन यह चुनाव सीधे सीधे भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच देखा जा रहा है ।दूसरी तरफ मंगलवार को

विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन हेतु कुल 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथ बनाया गया है। प्रशासन ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन एवं 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इस प्रकार दो जोनल एवं 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इस निर्वाचन को संपन्न कराने हेतु कुल 591 कंट्रोल यूनिट, 591 बैलेट यूनिट तथा 630 वीवी पैट हैं, जिनमें से 455 ईवीएम एवं वीवी पेट समस्त बूथों पर प्रेषित किए गए है।

प्रत्येक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास दो-दो ईवीएम एवं वीवी पेट मशीन का सेट भी रहेगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने हेतु कुल 2002 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो कुल बूथ के सापेक्ष 110 प्रतिशत है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक चुनाव कार्य को संपन्न कराएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img