Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

शानदार कनेक्टिविटी से परवान चढ़ेगी गीडा की कालेसर परियोजना

  • परियोजना के पहले चरण (व्यावसायिक) को लांच किया सीएम योगी ने
  • 80 एकड़ में विकसित होगी नई कमर्शियल टाउनशिप
  • दूसरे चरण में 120 एकड़ क्षेत्रफल में बसेगा रिहायशी इलाका

जनवाणी ब्यूरो |

गोरखपुर: कनेक्टिविटी के शानदार जंक्शन पर विकसित हो रही गीडा की कालेसर परियोजना के पहले चरण (व्यावसायिक) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गीडा के 34वें स्थापना दिवस समारोह में लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने परियोजना की पुस्तिका का विमोचन भी किया। बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी के कारण यह परियोजना एक तरह से नए गोरखपुर के नक्शे में खासी महत्वपूर्ण व्यावसायिक स्थल के रूप में परवान चढ़ेगी। गीडा ने सीएम योगी की मंशा के अनुरूप कारोबारियों की व्यावसायिक जरूरतों के दृष्टिकोण से इस प्रोजेक्ट को डिजाइन किया है।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की यह अति महत्वाकांक्षी परियोजना कालेसर सेक्टर-11 में 200 एकड़ में आकार लेगी। गुरुवार को गीडा दिवस पर सीएम योगी द्वारा इसके पहले चरण को लांच किया गया। परियोजना के पहले चरण के तहत लगभग 80 एकड़ में व्यावसायिक भूखंडों का विकास किया जायेगा। इसमें 10,000 वर्ग मीटर से लेकर 35,000 वर्ग मीटर तक के विभिन्न भूखंड अलग-अलग व्यावसायिक प्रयोजनों के लिए विकसित किए जाएंगे। यह नए कमर्शियल टाउनशिप के रूप में तैयार होगा।

कालेसर परियोजना के दूसरे चरण में 120 एकड़ भूमि पर आवासीय सेक्टर का विकास किया जायेगा। इसको विकसित करने में करीब 250 करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास कार्य कराए जाएंगे। इस परियोजना के लिए गीडा द्वारा जमीन का अधिग्रहण आपसी सहमति के आधार पर किया गया है, जिसमें करीब173 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। कालेसर परियोजना कनेक्टिविटी के लिहाज से नायाब है। यह गोरखपुर के जीरो पॉइंट पर स्थित है। इसकी कनेक्टिविटी एनएच-28, कुशीनगर राजमार्ग एवं सोनौली राजमार्ग से है। कालेसर में ही एक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाने की भी योजना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img