जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: सीबीएसई के 19वीं कलस्टर खेल कूद प्रतियोगिता सालवान पब्लिक स्कूल, सेक्टर सात के गाजियाबाद में आयोजित की गई। जिसमें स्प्रिंग फील्ड एकादमी, नयागांव, मंडावली की छात्रा गिन्नी सिंह निवासी ग्राम महामसापुर को जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर अपने नाम किया है। गिन्नी सिंह ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता के साथ अपने कोच एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य करुणा शर्मा को दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने गिन्नी सिंह को बहुत सारा आशीर्वाद एवं बधाई दी। साथ ही अन्य बच्चों को भी खेलकूद के महत्व के बारे में समझाया।

