जनवाणी संवाददाता |
कैराना: दुकान से सामान खरीद कर वापस अपने घर जा रही दस साल की एक बच्ची को सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की घटनासथल पर ही मौत हो गई। युवक अपनी बाइक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बालिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
बुधवार को पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित गुलशन नगर नई बस्ती निवासी सुनील की 10 वर्षीय बेटी सुबह सड़क के दूसरी ओर परचून की एक दुकान से सामान खरीदने के लिए गई थी। जैसे ही बालिका सड़क पार करने लगी तभी पानीपत की ओर से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने बालिका को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजन घायल बालिका को नगर के एक प्राइवेट हास्पिटल में ले गए, जहां पर डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बालिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बिना पुलिस कार्यवाही के परिजनों ने बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी ओर, युवक अपनी बाइक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

