Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

आर्मी जवान की कार में दम घुटने से बच्ची की मौत

  • पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी लांस नायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • आरोपी लांस नायक पहले से आर्मी पुलिस की हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: रोहटा रोड पर गत 30 अक्टूबर को दोपहर के समय बलेनो कार में आर्मी में तैनात एक सिपाही की तीन साल की बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। जिसके बाद बच्ची के परिजन भी उसको ढूंढते हुए मौके पर जा पहुंचे थे। पुलिस ने बच्ची के शव को कार से बाहर निकाल कर कब्जे ले लिया था और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार देर शाम बच्ची का पिता परिजनों के साथ थाने पहुंचा और उसने आरोपी लांस नायक के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

हरियाणा में जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव निडानी निवासी सोमबीर पूनिया पुत्र राजेश पूनिया आर्मी में सिपाही के पद पर है। सोमबीर वर्तमान में मेरठ में आर्म्ड में तैनात हैं। सोमबीर की शादी लगभग चार साल पूर्व ऋतु से हुई थी। शादी के बाद दो बेटी हुई। बड़ी बेटी लगभग तीन वर्षीय वर्तिका थी। वहीं, छोटी बेटी तीन महीने की भावी है। सोमबीर चार सालों से मेरठ में तैनात है। सोमबीर ने पुलिस को बताया कि पिछले गत 30 अक्टूबर को उसकी बेटी वर्तिका घर के बाहर खेल रही थी।

उसके क्वार्टर के ऊपर हिमाचल का रहने वाला लांस नायक नरेश भी परिवार के साथ रहता है और उसकी ड्यूटी भी मेरठ में ही चल रही है। लांस नायक नरेश बलेनो कार में उनकी बेटी को घुमाने की बात कहकर ले गया। रोहटा रोड पर बच्ची को गाड़ी में बंद कर कहीं चला गया। जहां गाड़ी में दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि नरेश के खिलाफ धारा 106 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही हिरासत में लेकर जेल भेज दिया जाएगा।

पिता के इंस्पेक्टर के सामने गिरे आंसू

मंगलवार देर शाम बच्ची का पिता परिजनों के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और वह थाने के क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार के सामने बैठकर आरोपी लांस नायक नरेश के खिलाफ लापरवाही बरतने की तहरीर लिख रहा था तो उसे बच्ची की याद आ गई और वह आंसुओं को रोक नहीं पाया और उसकी आंखों से आंसू टपकने लगे। जो इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बच्ची की बात छुपाता रहा लांस नायक

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि जब बच्ची को तलाश कर रहे थे तो कई बार लांस नायक से बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन वह छुपाता रहा। आर्मी अफसरोें से शिकायत के बाद ही पोल खुली कि बच्ची को गाड़ी में बंद करने से मौत हो गई। लांस नायक आर्मी की हिरासत में है। पुलिस जल्द उसे आर्मी से अपनी हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img