- मवाना में एंटी रोमियो अभियान फेल, पुलिस ने छात्रों की नहीं सुनी
जनवाणी संवाददाता |
मवाना: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एंटी रोमियो अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन थाना पुलिस की निष्क्रियता के चलते एंटी रोमियो अभियान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। गुरुवार को नगर स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने अधेड़ मनचले ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगा।
छात्राओं ने कई बार पुलिस से शिकायत की बावजूद इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद छात्राओं ने खुद ही बहादुरी आरोपी को सबक सिखाने का मन बना लिया। छात्राओं ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। धुनाई के बाद मनचले को पुलिस को सौंप दिया।
गुरुवार सुबह कालेज की एक दर्जन छात्राएं कॉलेज में जा रही थीं। इस दौरान आरोपी मनचले में छात्राओं का पर्चा कर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिसके बाद छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और चप्पल जूते से बरसात कर धुनाई शुरू कर दी। छात्राओं ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और मामले की जानकारी शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य को प्रधानाचार्य ने पुलिस को जानकारी दी।
आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मौके पर जाना गवारा नहीं समझा। प्रधानाचार्य छात्राओं के साथ आरोपी मनचले को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सौंपा। छात्राओं ने बताया कि आरोपी मनचला उम्रदराज है। पुलिस को बताया की आरोपी मनचला कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। शिकायत कई बार पुलिस से की गई थी।

इसके बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया। प्रधानाचार्य ने तहरीर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति काफी दिन से छात्राओं का पीछा कर उन पर अश्लील फब्तियां कसने के साथ-साथ छेड़छाड़ करता था। शिकायत पुलिस को की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। छात्राओं और स्टाफ ने खुद ही आरोपी को पकड़ लिया। प्रधानाचार्य ने तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
छात्रा ने मनचले के डर से स्कूल जाना छोड़ा
कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी नौवीं की छात्रा ने मनचले के डर से कई महीने से स्कूल जाना छोड़ दिया। आरोपी युवक छात्रा से जबरदस्ती दोस्ती करने का दबाव बनाता है और पूरे दिन उनके घर के बाहर ही घूमता रहता है। परिजनों को फोन कर धमकी देता है। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर नामजद तहरीर दी। थाना
क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में नौवीं की छात्रा है। उसकी बेटी ने कई महीनों से एक मनचले के डर से स्कूल जाना छोड़ रखा है। हालात यह है कि वह मनचले के डर से घर से बाहर तक नहीं निकलती है। पूर्व में दो बार आरोपी युवक को छात्रा के परिजनों ने समझाया था। वहीं, आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की थी।
मगर आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोप है कि आरोपी युवक छात्रा पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। साथ ही छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव डाल रहा है। वह छात्रा व उसके परिजनों को रोजाना कॉल कर परेशान करता है। आरोपी युवक का नंबर पीड़ित परिवार ने ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। बावजूद इसके आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा है। आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ आए दिन उनके घर के बाहर खड़ा होकर अभद्रता करता है।
विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। पीड़ित परिजनों ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक का नंबर मिलाया, लेकिन नंबर बंद आ रहा था। इंस्पेक्टर उत्तर सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

