Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

दो बार प्रयोग किया गया तेल कलोडिनल कंपनी को दें

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आरयूसीओ व फूड फोर्टिफिकेशन की बैठक हुई जिसमें एडीएम ने अधिकारियों एवं खाद्य व्यापारियों के साथ चर्चा करते हुए दो बार प्रयोग तेल को कलोडिनल वाली कम्पनी में देने के बारे में निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित खाद्य तेल व आटा निमार्ताओं को विटामिन व खनिज पदार्थ तथा आयरन फोलिक एसिड विटामिन बी-12, विटामिन-ए व विटामिन से फोटीर्फाइड फूड करने तथा ऐसा स्थान चिह्नित करे जहां फूड जोन बनाया जा सके, को लेकर चर्चा की गई।

एडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमित चेकिंग करने के निर्देश के साथ ही बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कहीं पर फूड पाइजनिंग हुई तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर समेत खाद्य व्यापारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img