Saturday, December 6, 2025
- Advertisement -

स्वयं सेवकों ने स्वच्छता पर लघु नाटिका से किया जागरुक

  • जैन कॉलेज आफ एजुकेशन में एनएसएस कैंप का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय कैंप में स्वयं सेवकों ने देशभक्ति गीत और स्वच्छता पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर जागरुक किया।

जैन कॉलिज आफ एजुकेशन बनत में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रबंध समिति सचिव दीपक जैन व प्राचार्या अनुपमा शर्मा ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार ने नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने एनएसएस और देशभक्ति गीत और स्वच्छता पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।

वहीं स्वयं सेवकों और कॉलेज प्रवक्ताओं व अथितिगण ने एनएसएस का वाक्य ‘मैं नहीं हम’ का संकल्प अपने जीवन में चरितार्थ करने का संकल्प लिया। प्रबंध समिति सचिव दीपक जैन ने स्वयं सेवकों को समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या अनुपमा शर्मा ने निष्ठा के साथ कैंप में प्रतिभाग करने के लिए प्ररित किया। वहीं स्वयं सेवकों ने कॉलेज परिसर स्वच्ता अभियान भी चलाया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shamli News: गेटवेल हॉस्पिटल: डा. कविता गर्ग पर 10.60 लाख का जुर्माना

जनवाणी संवाददाता | शामली: जिला उपभोक्त विवाद प्रतितोष आयोग ने...
spot_imgspot_img