Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में गोकश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

परतापुर: थाना क्षेत्र में हो रही गोकशी के मुख्य आरोपी अरुण पुत्र वीरपाल निवासी जोहडी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस सहित एक स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है।

दरअसल, परतापुर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जोहड़ी गांव जिला बागपत का रहने वाला आरोपी अरुण पुत्र वीरपाल अच्छरोंडा गांव में किराए पर रहकर गोकशी की घटना को अंजाम दे रहा था और गोकशी के बाद अवशेषों को जंगल में फेंक देता था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर परतापुर रामफल ने जंगल में गश्त बढ़ा दी।

शुक्रवार की रात गेझा गांव के जंगल में गश्त कर रहे थाने में तैनात अनुज कुमार ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस का पीछा करने के बाद आरोपी ने पुलिस पर ही अवैध तमंचे से फायर झोंक दी और ईंख के खेत में घुस गया जिसके बाद मौके पर इंस्पेक्टर परतापुर रामफल सिंह और पुलिस टीम पहुंच गई और कांबिंग के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोकशी के आरोपी अरुण पुत्र वीरपाल को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के बाद मौके पर फोर्स के साथ पहुंची सीओ ब्रह्मपुरी सुचित्रा सिहं ने पकड़े गए आरोपी से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस सहित एक खोखा कारतूस और स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को चिकित्सा जिला अस्पताल भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img