नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर जब आमतौर पर सोने के दाम बढ़ते है लेकिन इस बार बाजार ने चौंका दिया है। बुधवार सुबह MCX (Multi Commodity Exchange) के बेंचमार्क पर सोने की कीमत में लगभग 400 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
सुबह 9:23 बजे का भाव
एमसीएक्स पर सोना गिरकर करीब 71,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। इस गिरावट का प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट अस्थायी हो सकती है और दीर्घकालिक निवेशकों के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसे में कीमतों में गिरावट खरीदारों के लिए फायदेमंद है। साथ ही चांदी के दाम में भी आज गिरावट आई है।
चांदी की चाल
MCX पर चांदी 200 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई।

