नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। जैसे जैसे त्योहारी सीजन पास आ रहा है। वैसे ही सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। जहां धनतेरस, दीवाली नजदीक आई नहीं के सोने के भाव बढ़ गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक की हिस्ट्री में पहली बार सोने ने 80 हजार पार कर दिया है। वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है।
दरअसल, 23 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमतें 80,000 रुपये के स्तर को पार कर गईं। 24 कैरेट सोने की कीमत 80220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1 लाख रुपये के आंकड़ें को छूने के चंद कदम ही दूर है। चांदी की कीमत 99791 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 78,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं चांदी 99,791 रुपये प्रति किलोग्राम पर।
यहा जानें आपके शहर में सोने की कीमत
शहर का नाम 24 कैरेट सोने की कीमत
दिल्ली 80,220 प्रति 10 ग्राम
मुंबई 80,070 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई 80,070 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता 80,070 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 80,220 प्रति 10 ग्राम
पटना 80,120 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद 80,070 प्रति 10 ग्राम

