Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी में दर्ज हुई गिरावट, इतना पहुंचा सोना तो चांदी भी पड़ी मंदी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सोने चांदी के भावों नरमी देखने को मिल रही हैं। सोने के रेट 71,900 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में..

सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 288 रुपये की गिरावट के साथ 71,900 रुपये के भाव पर खुले थे। यह कॉन्ट्रैक्ट 279 रुपये की गिरावट के साथ 71,909 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। जिसके बाद इसने 71,920 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,880 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 344 रुपये की गिरावट के साथ 84,528 रुपये पर खुला है। यह कॉन्ट्रैक्ट 342 रुपये की नरमी के साथ 84,530 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। जिसके बाद इसने 84,619 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,518 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img