Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

दिग्गजों संग ड्रेसिंग रुम सांझा करना अच्छा अनुभव: प्रियम गर्ग

  • सलामी बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने पहले आईपीएल के अनुभव किए सांझा
  • सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी बोले-अपना स्वभाविक खेल ही अपनाया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आईपीएल में मेरठ की छाप छोड़ने के बाद शहर के सलामी बल्लेबाज प्रियम गर्ग मंगलवार को भामाशाह पार्क पहुंचे। प्रियम ने कहा कि दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम सांझा करना एक बेहतरीन अनुभव रहा। इन दिनों में काफी कुछ सीखने को मिला। साथ ही सीनियर खिलाड़ियों के टिप्स भी मिले।

अपना पहला आईपीएल खेलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी प्रियम गर्ग पहली बार अपने घरेलू मैदान भामाशाह पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने नेट पर अभ्यास किया और जमकर पसीना बहाया। गर्ग ने वार्ता करते हुए कहा कि आईपीएल का अनुभव काफी अच्छा रहा। दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रुम शेयर करना और उ नके साथ मैदान पर उतरना बेहद ही उम्दा अनुभव रहा। गौरतलब है कि प्रियम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था।

जिसके बाद उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और मेरठ की छाप छोड़ी। प्रियम ने आईपीएल के अपने पहले सीजन में चेन्नई सुपकिंग्स के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी खेली और 26 गेंदों में ही 51 रन बनाए थे। यूएई में हुए आईपीएल के दौरान बिताए अपने लम्हे उन्होंने सांझा किए। जिसमें उन्होंने बताया कि हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर एक अच्छे खिलाड़ी होने के साथ साथ अच्छे इंसान भी हैं।

09 11

गर्ग ने कहा कि दिग्गज केन विलियमसन, भुवनेश्वर कुमार, वार्नर, राशिद खान और मनीश पांडे जैसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर जब अपना अनुभव साथ में सांझा करते हैं तो बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बताते चले कि बुधवार से भामाशाह पार्क मैदान पर शुरू होने जा रही मास्टर वैभव चैपियंस ट्रॉफी में प्रियम गर्ग मेरठ की टीम की ओर से खेलेंगे।

अपना स्वभाविक खेल ही रखा जारी

प्रियम गर्ग ने कहा कि आईपीएल में मैंने अपना स्वभाविक खेल ही जारी रखा। साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और भारतीय कप्तान विराट कोहली से भी कुछ टिप्स मिले। जिसमें उन्होंने अपना यही खेल जारी रखने और मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img