Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

Chat GPT: चैटजीपीटी यूजर्स के लिए खुशखबरी! OpenAI ने जारी किया नया अपडेट, अब हो सकती है क्रिएटिव राइटिंग

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। Chat GPT यूज करने वाले यूजर्स के लिए खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों को शिकायत थी कि, यह क्रिएटिव राइटिंग नहीं करता है। उनके लिए OpenAI ने GPT-4o के लिए एक नया अपडेट रिलीज किया है जो कि क्रिएटिव राइटिंग भी कर सकता है। OpenAI ने इस अपडेट की जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए जारी

दरअसल, GPT-4o की लॉन्चिंग के बाद से यह पहला अपडेट जारी किया गया है। GPT-4o को GPT-4 Turbo भी कहा जाता है। GPT-4o के नए फीचर्स को फिलहाल केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए जारी किया गया है लेकिन भविष्य में इसे सभी के लिए भी जारी किया जा सकता है। GPT-4o का नया अपडेट अब क्रिएटिव राइटिंग भी कर सकता है। ऐसे में उनलोगों को काफी फायदा होगा जो नियमित तौर पर कंटेंट के लिए GPT-4o का इस्तेमाल करते हैं।

एक्स यूजर ने दी जानकारी

GPT-4o AI मॉडल अब केवल ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स और API के माध्यम से डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है। एक एक्स यूजर ने GPT-4o के नए फीचर्स को लेकर जानकारी दी है। यूजर का दावा है कि यह मॉडल Eminem-शैली का रैप सिफर जटिल आंतरिक तुकबंदी संरचनाओं के साथ बना सकता है।

कंपनी ने जारी किया नया पेपर

Red Teaming एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें डेवलपर्स और कंपनियां बाहरी विशेषज्ञों को अपनी सॉफ्टवेयर और प्रणालियों में कमजोरियों, संभावित खतरों और सुरक्षा मुद्दों का परीक्षण करने के लिए नियुक्त करती हैं। अधिकांश AI कंपनियां ऑर्गनाइजेशन, प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स और एथिकल हैकर्स के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास करती हैं कि उनका मॉडल हानिकारक, गलत या भ्रामक आउटपुट न दे। साथ ही यह भी जांचा जाता है कि AI सिस्टम को “जेलब्रेक” किया जा सकता है या नहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img