Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

रेल निगम की तरफ से खुश खबर, स्मार्ट कार्ड बनवाने पर दस दिन मिलेगी छूट…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नोएडा मेट्रो रेल निगम की तरफ से आजादी अमृत महोत्सव और एक्वा लाइन मेट्रो के चार साल पूरे होने पर स्मार्ट कार्ड बनवाने पर 10 दिन छूट मिलेगी। स्टैंट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर शिविर लगाया गया है।

स्मार्ट कार्ड मुफ्त में बनवाया जा सकेगा

गणंतत्र दिसव से चार फरवरी तक स्मार्ट कार्ड मुफ्त में बनवाया जा सकेगा। आम दिनों में स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए 100 रुपये शुल्क लगता है। इसके बाद रिचार्ज अलग से कराना होता है। कार्ड से सफर करने वालों को डिस्काउंट मिलता है।

अन्य स्टेशनों पर भी सुविधा शुरू

नोएडा मेट्रो रेल निगम ने सेक्टर-51 और नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर टिकट वेडिंग मशीन लगाई है। मशीन से नकद टोकन लिया जा सकता है। अभी ट्रायल चल रहा है। अगर ट्रायल सफल रहा तो अन्य स्टेशनों पर भी सुविधा शुरू की जाएगी।

लगातार बढ़ रहे यात्रियों की सुविधा के लिए सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन और सामान की जांच के लिए मशीन लगाई गई है।

50 रुपये न्यूनतम बैलेंस अनिवार्य

नोएडा- ग्रेटर नोएडा मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट कार्ड में न्यूनतम 50 रुपये बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

शुक्रवार से मेट्रो स्मार्ट कार्ड में इससे कम बैलेंस होने पर यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश नहीं मिलेगा। स्टेशन के निकास गेट पर भीड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।

अभी तक स्मार्ट कार्ड में 10 रुपये के न्यूनतम बैलेंस से प्रवेश मिल जाता था। अब दो स्टेशनों से अधिक दूरी तय करने पर किराया अधिक होने के कारण निकास गेट पर स्मार्ट कार्ड काम नहीं करता। इसके लिए पहले यात्रियों को कार्ड रिचार्ज कराना पड़ता है।

कई बार भीड़ की स्थिति बन जाती है

कार्ड रिचार्ज करने के बाद ही वह स्टेशन से बाहर आ पाते हैं। इस वजह से निकास गेट पर कई बार भीड़ की स्थिति बन जाती है। इसको देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img