Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

खुशखबरी! आज पहुंचेगी दूसरी रैपिड रेल

  • दुहाई डिपो में स्वागत की तैयारियां हुई तेज, 28 और ट्रेनों की होनी है डिलीवरी

जनवाणी संवाददता |

मेरठ: रैपिड प्रशासन को रविवार दूसरी रैपिड रेल की डिलीवरी हो जाएगी। इसके लिए गाजियाबाद के दुहाई स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरी रैपिड ट्रेन भी दुहाई स्टेशन पर लाकर खड़ी की जएगी। दूसरी ट्रेन के सभी छह कोच रविवार के किसी भी समय दुहाई डिपो पहुंचने की उम्मीद है। गुजरात से छह ट्रेलर पर चला यह ट्रेन सेट शनिवार को जयपुर के रास्ते दिल्ली की ओर बढ़ गया।

गुजरात के सांवली स्थित एल्सटॉम कम्पनी के प्लांट में ट्रेन के कोच तैयार हो रहे हैं। इस ट्रेन के आने के बाद दुहाई डिपो पर कुल ट्रेनों की संख्या दो हो जाएगी और इसके बाद कुल 28 ट्रेनों की और डिलीवरी होनी है। गौरतलब है कि दिल्ली मेरठ के बीच कुल 30 रैपिड ट्रेनें चलाई जानी प्रस्तावित हैं। रैपिड टेÑन का पहला टेÑेन सैट 13 जून को दुहाई डिपो पहुंचा था। इस पहले ट्रेन सेट की टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गत् दिनों इसे दुहाई डिपो में ही लगभग डेढ़ किमी के ट्रैक पर इस ट्रेन को चलाया गया था।

अब दुहाई से साहिबाबाद के बीचे 14 किमी ट्रैक पर इसका ट्रायल भी इसी वर्ष के आखिर में प्रस्तावित है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार 14 किमी लम्बा ट्रैक बिछ चुका है और अब इस पर सिग्नलिंग का काम चल रहा है। एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार ट्रेन का दूसरा सेट रविवार को दुहाई स्टेशन पहुंचने पर उसमें पहले पावर सप्लाई दी जाएगी और फिर उसे टेस्टिंग प्रक्रि या से गुजारा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img