Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

आधा दर्जन दुकानदारों का सामान किया जब्त, जुमार्ना भी वसूला

  • निगम ने चलाया अतिक्रमणकारी दुकानदारों के खिलाफ अभियान

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर: शहर के विभिन्न बाजारों में नगर निगम ने आज अतिक्रमणकारी दुकानदारों के खिलाफ जेसीबी लेकर अभियान चलाया। करीब आधा दर्जन दुकानों का सामान जब्त किया गया और चार दुकानदारों पर जुमार्ना लगाया गया।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक शहर के नवाब गंज, बेहट रोड़, पुल जोगियान, प्रताप मार्किट, नेहरु मार्किट और अग्रसेन चौक पर अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया।

निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को उक्त बाजारों में घूमकर अतिक्रमणकारी दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि कल से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा और जिसका सामान बाहर रखा होगा उसका सामान जब्त कर लिया जायेगा तथा जुमार्ना भी लगाया जायेगा।

शनिवार की सुबह प्रवर्तनदल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी निगम के राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जेसीबी और टैज्क्टर ट्राली लेकर जैसे ही बेहट रोड पहुंचे तो दुकानदारों में हड़कंप मंच गया। आनन फानन में अनेक दुकानदारों ने अपना सामान दुकान में फेंक दिया|

और कुछ ने दुकानें ही बंद कर दी। कर्नल नेगी ने बताया कि बेहट रोड और नेहरु मार्किट से करीब आधा दर्जन दुकानों का सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया जबकि चार दुकानदारों से 3400 रुपये जुमार्ना वसूला गया। नेगी ने बताया कि अतिक्रमणरोधी अभियान पूरे महानगर में चलाया जायेगा और यह निरंतर जारी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img