जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: बड़ौत में ठाकुरदारा के पास परचून की थोक की दुकान मे लगी भीषण आग लगने से दुकान मे रखा करीब 20 लाख रूपये का सामान जलकर राख हो गया। रात करीब एक बजे दुकान मे आग लगी। सूचना पर मोके पर पहुंच फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।आग की घटना के बाद व्यापारी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। व्यापारियों ने पीड़ित को सांत्वना दी।आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

