Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गूगल ने बनाया खास डूडल, कोरोना वायरस से बचने के बताए उपाय

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गूगल ने भी मास्क पहनने के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक अनोखा डूडल बनाया और अपने यूजर्स को मास्क पहनने का संदेश दिया। गूगल ने डूडल के माध्य्म से लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। गूगल ने अपने डूडल में डिस्पोजेबल मास्क के ऊपर एक कपड़े का मास्क पहनने की कोविड-19 की रोकथाम टिप को प्रमुखता से पेश किया है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से सभी लोग चिंता में नजर आ रहे हैं। वहीं आज गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को मास्क की अहमियत समझाई है। साथ ही किस प्रकार से कोरोना संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है ये भी बताया है। आज के डूडल की बात करें तो ये मास्क पहनने की जरूरत को लेकर है। इसमें लोगों के लिए मास्क कितना जरूरी है, इस बात की जानकारी दी गई है। यही नहीं डूडल में कोरोना वायरस से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डूडल में मास्क को लेकर संदेश दिया गया है- ‘वियर ए मास्क। सेव लाइव्स।’ इसका वाक्य का मतलब है कि मास्क पहने। लोगों की जान बचाएं। संदेश में आगे ये भी बताया गया है कि वियर ए फेस कवर (चेहरे को कवर करके रखें), वॉश योर हैंड्स (अपने हाथों को धोएं), कीप ए सेफ डिस्टेंस (सुरक्षित दूरी बनाकर रखें)।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img