Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

गूगल ने प्ले-स्टोर से PAYTM को हटाया, कंपनी ने कहा- जल्द होगी वापसी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: Google ने प्ले-स्टोर से Paytm एप को हटा दिया है। अब पेटीएम एप को एंड्रॉयड यूजर्स कुछ समय तक डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, हालांकि पेटीएम मॉल, पेटीएम फॉर बिजनेस, पेटीएम मनी एप अभी भी प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं। वहीं एपल के एप स्टोर से पेटीएम को अभी भी डाउनलोड किया जा सकता है।

गूगल द्वारा प्ले-स्टोर से एप हटाए जाने के बाद Paytm ने कहा है कि एप को अस्थायी तौर पर प्ले-स्टोर से हटाया गया है। पेटीएम ने ट्वीट करके कहा है कि पेटीएम फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे। आपके पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आप जल्द ही पहले की तरह पेटीएम एप का इस्तेमाल कर पाएंगे।

गूगल ने शुक्रवार को कहा कि वह खेलों में सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले एप को इजाजत नहीं देता है और ऐसे एप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा। भारत में आईपीएल जैसे प्रमुख खेल आयोजनों से पहले इस तरह के एप बड़ी संख्या में लॉन्च किए जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (आईपीएल) 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाला है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...

West Asia: भारतीय एयरलाइंस की एडवाइजरी, दुबई और अबू धाबी के लिए उड़ानें प्रभावित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.