Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

हरियाणा की टीम ने गोपाल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पकड़ी भ्रूण जांच

  • टीम को सेंटर पर मिले बीस हजार रुपये, मशीन को सील कर विभागीय कार्रवाई की
  • स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, लगातार मिल रही थी भ्रूण जांच की शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: नगर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर व क्लीनिक पर हरियाणा के रोहतक व सोनीपत की टीम ने एसीएमओ के नेतृत्व में अवैध तरीके से लिंग जांच करने के चलते छापा मारा। छापा मारकर गोपाल अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया व सेंटर में काम करने वाली एक महिला व युवक को हिरासत में लिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया।

हरियाणा के रोहतक व सोनीपत के स्वास्थ्य विभाग को खेकड़ा में अवैध रूप से लिंग जांच कराने की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर वहां की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक गर्भवती महिला को जांच के लिए यहां के सिटी क्लिनिक पर भेजा। वहां पर एक चिकित्सक ने उसे बीस हजार में लिंग जांच कराने की बात कही। जिसके बाद गुरुवार को हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बागपत की टीम से सम्पर्क किया।

जिसके बाद एसीएमओ के नेतृत्व में टीम खेकड़ा पहुंच गई। महिला बीस हजार रुपए जमा करके गोपाल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चली गई। वही जांच करते समय टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान वहां पर अल्ट्रासाउंड फार्म भरे हुए नहीं मिले। इसके साथ ही जिनके अल्ट्रासाउंड किए गए थे। उनकी आईडी भी जमा नहीं की गई थी।

60 8

आनलाइन डाटा भी तैयार नहीं मिला। जिसके बाद टीम ने वहां की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर ले गई। वही सिटी क्लीनिक पर छापा मारकर वहां से बीस हजार रुपए बरामद कर लिए। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से नगर के चिकित्सकों में हड़कम्प मचा रहा।

सिटी क्लीनिक नाम किसी के चला रहा कोई ओर

नगर स्थित सिटी क्लीनिक में छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों में क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन किसी ओर के नाम था। जबकि उसे कोई और महिला चिकित्सक चला रही थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब क्लिनिक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

टीम में ये रहे शामिल

एसीएमओ भुजवीर सिंह, डॉ आदर्श शर्मा, डॉ सुभाष गहलावत, सोनीपत डॉ विकास सैनी व डॉ विशाल चोधरी, विकास दांगी रोहतक आदि टीम में मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img