Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

कोरोना महामारी को रोकने को सरकार उठाए ठोस कदम: शेरबाज

  • कांग्रेस कमेटी ने मांग पत्र के माध्यम से सरकार को कराया अवगत

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर एक मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वेक्सीन लगाए जाने की धीमी गति और केंद्र सरकार की वेक्सिनेशन नीतियों के अलग अलग कीमतों ने देश मे गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। अन्य देशों की मुकाबले भारत मे कोरोना वेक्सीन लगवा चुकी जनसंख्या के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है। ऐसा लगता है कि केंद सरकार ने देश मे मुफ्त यूनिवर्सल टिका सभी को लगाया जाने की जिमेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है।

जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि आज देश का हर नागरिक किसी रूप में कोविड का शिकार है। देश प्रदेश में वेक्सिनेशन पूरी पारदर्शिता के साथ नही किया जा रहा है। आम जनता भूखी मरने के कगार पर है। देश की भाजपा सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है। अस्पतालों में दवाई और आक्सीजन के अभाव में लोग मर रहे है। पूरे देश मे त्राहि त्राहि मची हुई है।

जिसे रोकने में देश की सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही है। उन्होंने कहा नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर सर्व शेरबाज पठान, जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, मीनू गोयल, मुन्ना लाल प्रेमी, इल्यास कुरैशी, हुक्म सिंह, शरफराज मलिक, गुलशन कुमार, चितवन शर्मा, ओमकार सिंह, सुरेंद्र कपूर, नरेंद्र सिंह चौहान, रिफाकत हुसैन, हीरा देवी, अदनान शेख, यूसुफ कुरैशी, जनेआलम खा आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img