Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सरकारी अमला 19 से करेगा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान

  • भाजपा सरकार के चार साल पूर्ण होने के उपलब्ध में 24 तक प्रोग्राम
  • मंडलायुक्त ने अधिकारियों की मीटिंग कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: उप्र की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 19 से आगामी 24 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर सरकारी महकमा सरकारी उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान करने जा रहा है। इसके लिए मंडलायुक्त सहारनपुर एवी राजमौलि ने बृहस्पतिवार को यहां जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक में उनको सफल आयोजन के लिए दिशा निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को जनपद के नामित नोडल अधिकारी सहारनपुर मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 19 से 24 मार्च तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तिथि वार प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार दी गई है। इसलिए कार्यक्रम को बेहतर ढंग से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी विभाग अपनी-अपनी सहभागिता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें।

10 24

मंडलायुक्त ने कहा कि 19 मार्च को जनपद स्तर पर प्रदेश सरकार की 4 वर्षों की उपलब्धि की विकास पुस्तिका के विमोचन के साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण एवं टूल किट वितरण योजना में धनराशि एवं प्रमाण पत्र, गोल्डन कार्ड तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, उपकरण आदि का वितरण संबंधित विभाग कराना सुनिश्चित करें।

मंडलायुक्त ने कहा कि 20 मार्च 2021 को सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में मुख्यमंत्री पर्यटन सम्वर्द्धन योजना के कार्यों का शिलान्यास/ लोकार्पण तथा विधानसभा क्षेत्र में कराए गए एवं प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास एवं लाकार्पण कराया जाएगा।

उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि 21 मार्च को प्रत्येक विकास खंड में मिशन किसान कल्याण के अन्तर्गत किसानों के हित में एवं उनकी आय में वृद्धि के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रमों व किसान कल्याण मेलों का आयोजन कर किसान उत्पादक संगठनों व प्रगतिशील किसानों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं।

मिशन व्यापारी कल्याण के रूप में नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में व्यापारियों व लघु उद्यमियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के लाभार्थियों को टूल किट एवं ऋण वितरित करने के साथ ही सम्मानित भी किया जाए।

सम्मेलनों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, रेहडी पटरी व ठेला व्यापारियों को सम्मिलित कर उन्हें लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करेंगे।

मंडलायुक्त ने कहा कि 22 मार्च को मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेन्स व एन्टी रोमियों स्कवॉड आदि से संबंधित सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

सम्मेलन में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाडी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, विभिन्न योजनाओं में ऋण वितरण, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री विवाह योजना में लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जायेगा।

आशा बहुओं, महिला शिक्षकों, महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को जोड़कर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रारम्भिक परीक्षण हेतु स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने महिलाओं से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि मुख्यमंत्री पोषण मिशन के अन्तर्गत कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण कर उन्हें लाभ दिलाएं। इसके बलावा 23 मार्च को मिशन रोजगार के अन्तर्गत जिला पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं के कल्याणार्थ कोशल विकास हेतु, उद्यमों को स्थापित करने एवं उनकी क्षमता वृद्धि के लिए चलायी जा रही योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्टार्ट अप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री अपै्रन्टिसशिप योजना आदि के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए।

इन सम्मेलनों में युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दलों तथा ऐसे अन्य संगठनों द्वारा नही प्रतिभाग कराएं। मंडलायुक्त ने बताया कि 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अन्तर्गत श्रमिकों के कल्याणार्थ व उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने के लिए चलाई जा रही योनजाओं के संबंध में जनपद के सभी विकास खंडों में रोजगार मेले का आयोजन के साथ ही जनपद में संचालित ईंट भट्ठों पर काम करने वालों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितने भी प्रोग्राम आयोजित कराए जाएंगे, उन सभी में कोविड-19 प्रोटोकल का शत प्रतिशत रुप से पालन किया जाए।

इस मौके पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय अग्रवाल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img